नवागढ़ मे लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही

बेमेतरा। निर्धारितसमय से अधिक समय तक दुकान खुला रखने के कारण दुकानदारों पर 7 हजार रु. काजुर्माना लगाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ द्वारा निर्धारित समयके बाद भी दुकान खुला रखने के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। इनमे जियोडिजिटल पर 4 हजार, दीवान वेल्डिंग वर्क पर 2 हजार एवं राधे मोबाई प्वाइंट पर1000 रु. का जुर्माना लगाया गया। गैर जरुरी खुले ठेलों को बिना जुर्माना लगाये समझाईस देकर छोड़ दिया गया। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *