- ग्राम कुथरेल और धनोरा में आयोजित कर्मा जयंती में शामिल हुये
अंडा। ग्रामीण स्तरीय कर्मा जयंती ग्राम कुथरेल और ग्राम धनोरा में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. सुबह से ही ग्रामीण साहू समाज द्वारा व्यपाक़ रूप से तैयारी की गई थी जिसमें समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा पुरे ग्राम में गाजे बाजे के बड़े ही उत्साह पूर्वक निकाली गई. इस कार्यक्रम की शुरुआत सभी अथिति यों के द्वारा माँ कर्मा की आरती की गई। इसके बाद स्वागत सत्कार किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा की आप सभी को कर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनायें आगे कहा की समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए, हमें व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने चाहिए, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए, और सामाजिक सुधार आंदोलनों का समर्थन करना चाहिए. समाज के पूर्व अध्यक्षों से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ाने में प्रयास करना चाहिए। श्री साहू ने कहा कि हम सब को माता कर्मा के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। जिस प्रकार त्याग को अपनाया, उसी प्रकार समाज के तत्वाधान में हमें भी मां कर्मा माता की तरह आने वाली प्रत्येक त्याग को अपनाकर आगे बढ़ना है। समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।समाज के पदाधिकारी रहने पर उन्हें पद का दुरुपयोग और अहम में ना रहे आप जितने ज्यादा झुकेंगे। उतनी ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे संगठन का मतलब है जोडना। जितने लोगों को आप जुड़ेंगे उतना आपका कद ऊंचा होगा और आपके समाज मजबूत होगा।

इस कार्यक्रम मुख्य रूप से ताम्रध्वज साहू पूर्व प्रदेशाध्यक्ष छ. ग. साहू संघ रायपुर एवं पूर्व मंत्री छ. ग. शासन, अध्यक्षता पुसऊ राम साहू अध्यक्ष – तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण,विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण,रमशीला साहू पूर्व मंत्री छ. ग. शासन डॉ. भारती साहू प्रदेश महिला संयोजिका – रायपुर एवं संचालिका अथर्व कालेज विशेष अतिथि मति देवी संयोजिका जिला महिला साहू संघ दुर्ग श्री टीकाराम साहू संयोजक जिला न्याय समिति साहू संघ दुर्ग लक्ष्मी साहू संयोजिका तहसील महिला साहू संघ दुर्ग एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुर्ग छन्नूलाल साहू अध्यक्ष – परिक्षेत्रीय साहू संघ कुथरेल धनेश साहू उपाध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ कुथरेल बी. पी. साहू पूर्व अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू संघ कुथरेल गीता गजपाल सरपंच ग्राम पंचायत कुथरेल,राजकुमार साहू संरक्षक हरिश्चंद्र साहू जितेन्द्र साहू उपाध्यक्ष,ओंकार साहू सचिव, पतिराम साहू कोषाध्यक्ष, संतोषी साहू उपाध्यक्ष, भुनेश्वरी साहू उपाध्यक्ष, ग्रामीण साहू समाज कुथरेल उपस्थित थे । यह जानकारी टीका राम साहू ने दी।
