खेत मे सिचाई के लिये पानी लाने को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद,, बड़े भाई ने छोटे को कुल्हाड़ी से मार कर घायल किया

देवरीबंगला / ग्राम गहिरा नवागांव में शुक्रवार को सुबह 6:30 से 7:00 के बीच खेत में दो भाइयों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसमें बड़े भाई नारायण लाल हल्बा ने अपने छोटे भाई नेमीचंद हल्बा को कुल्हाड़ी मार दी। जिससे नेमीचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें देवरी अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नेमीचंद को जिला राजनांदगांव अस्पताल रेफर कर दिया जहां अब इलाज जारी है तो वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस व पंचायत प्रतिनिधि भी जांच के लिए पहुंचे। सरपंच संतराम पिस्दा ने बताया कि विवाद खेत में पानी लाने यानी सिंचाई को लेकर होने की बात सामने आ रही है। सरपंच ने बताया कि दोनों भाई कई सालों से अलग अलग रह रहे थे इनके बीच पुराना जमीन विवाद भी है बंटवारे के बाद बड़ा भाई एक जमीन को अपना हक का बताता है और इसी के चलते वह अपने छोटे भाई से दुश्मनी मोल करके रखता था और इसी खुन्नस में वह भाई को मारने के इरादे से ही कुल्हाड़ी लेकर खेत की ओर गया था।

इस बात पर हुआ आज विवाद

पुलिस के अनुसार घायल भाई नेमीचंद को दूसरे किसान के बोर से अपने खेत तक पानी लाना था पानी लाने का रास्ता उनके बड़े भाई के खेत से ही होकर था इसलिए वह पानी पहुंचाने के लिए उनके खेत के मेड़ के जरिए रास्ता बना रहा था। इस बात का बड़े भाई नारायण ने विरोध कर दिया और तनातनी के बीच अपने भाई के गर्दन के पास कुल्हाड़ी चला दी। जिससे लहूलुहान होकर गिर पड़ा और फिर आरोपी खुद को बचाने के लिए कुल्हाड़ी को छिपाकर वहां से भाग गया। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपने भाई पर हमला करने की बात स्वीकार की इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 307 का केस दर्ज किया। जब घटनास्थल पर जांच की गई तो पता चला कि उक्त स्थल देवरी थाना के बजाय संजारी चौकी क्षेत्र में आता है । जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित थाना क्षेत्र को सौंप दिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल राजनांदगांव किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *