खामभात में बनेगा विद्युत सब स्टेशन बीस से अधिक गांवो को मिलेगा फायदा , संसदीय सचिव हुए सक्रिय,,,

केशव शर्मा की रिपोर्ट देवरी बंगला से,,,
देवरीबंगला / शनिवार को बालोद एवं दल्ली राजहरा के छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अधिकारी पिनकापार के समीप खामभाट पहुंचे । संसदीय सचिव कुवरसिग निषाद ने बीस गांव के लिए नया सब स्टेशन की मांग की थी ।जिसकी स्वीकृति प्राप्त हुई है ।जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर ने बताया कि शनिवार को विद्युत विभाग के डी ई रावेंद्र सिंह तथा ए ई राजेंद्र कुमार साहू मौका देखने खामभाट पहुंचे थे । जहां विद्युत सब स्टेशन हेतु जगह प्रस्तावित किया गया था । शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी । पिनकापार क्षेत्र के 20 – 25 ग्रामों में कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी । वहां के लोग बार-बार विद्युत क्षमता बढ़ाने की मांग कर रहे थे । जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तथा जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने इस समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही थी ।
इन गांवों को होगा फायदा :
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के ग्राम खामतराई , गिधवा , महाराजपुर , पिनकापार , मुजगहन , कोलियारा , कन्याडबरी , संबलपुर , कुआंगांव , गणेशखपरी, फुलसुंदरी , सिराभाटा , मुङखुसरा सहित बीस गांव को फायदा होगा । सरपंच निशा शर्मा , नरेंद्र साहू , मेघनाथ ठाकुर , गोलू महाराज सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *