जन कल्याण रामोत्सव समिति जामगांव आर का प्रथम आयोजनश्रीराम जन्मोत्सव, धर्म सभा एवं विशाल शोभा यात्रा

जामगांव आर :/- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जनकल्याण रामोत्सव समिति के तत्वाधान में विशाल शोभा यात्रा, एवं धर्म सभा का आयोजन 6 अप्रैल को जामगांव आर में मनाया जाएगा । धर्म सभा को संबोधित करने संत महात्माओं का प्रवचन होगा जिसमें श्री रविकर साहेब जी, श्री योगेश्वरानंद योगी,
घनश्याम चौधरी विहिप, ऋषि मिश्रा बजरंग दल सहित अन्य वक्ताओं का सानिध्य होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने समिति
का बैठक रविवार को किया गया। आगामी बैठक 26 मार्च को समरसता भवन जामगांव आर में होगा जिसमें रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग अध्यक्ष शामिल होंगे । आज के बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू, जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, रवि सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, नरेश केला, किशोर साहू, लीलाधर वर्मा, हलधर महमला, मुकेश साहू, राकेश शर्मा, नोहर साहू, मेघनाथ सगरवंशी, अग्रेश्वर शाहू, शैलेन्द्री मंडावी , पूर्णेन्द्र सिन्हा, हर्ष साहू, लोमेश बंजारे, हेमंत बंजारे, बाबूलाल साहू, चूरामन साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *