गोबर के अमोनिया गैस से हुई 60 जानवरो की मौत,,तखत पुर ब्लाक के मेड़पार गांव का मामला,,,


बिलासपुर। तखतपुर के मेढपार में 60 जानवरों की मौत का कारण अमोनिया गैस है। पशु चिकित्सक ए के सोनवानी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बताया कि कम जगह में 100 से अधिक मवेशियों को रखा गया था। इन मवेशियों के आपसी झगड़े से कमरे में मौजूद खिड़की बंद हो गई। इधर गोबर से निकलने वाली अमोनिया गैस से कमरे में घुटन पैदा हो गई। जिससे मवेशी मरना शुरू हो गए। एक रात में ही सारे जानवर मर गए। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई।
मुख्यमंत्री ने मेड़पार की घटना में बिलासपुर कलेक्टर को दिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कलेक्टर बिलासपुर को इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। श्री बघेल ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक घटना है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर और एस.पी. मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *