
छत्तीसगढ़ी में नोटशीट, अर्जित अवकाश तथा कार्यालयीन आदेश जारी करने पर आयोग द्वारा सम्मानित किया जायेगा-डाॅ. अभिलाषा बेहार
छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिये शासकीय कार्यालयों में महाअभियान चलाने की आवश्यकता है-कमल वर्मा
नवा रायपुर: 18/3/2025//छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा दो दिवसीय दिनांक 17 एवं 18 मार्च 2025 को संचालनालय, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में ‘‘प्रशासनिक कार्य व्यवहार म छत्तीसगढ़ी’’ विषय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें 300 से अधिक संचालनालयीन अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
इस कार्यशाला के माध्यम छत्तीसगढ़ी भाषा को राजकाज की भाषा बनाने के लिए शासकीय सेवकों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य था।प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करते हुए कार्यालयीन नोटशीट, अर्जित अवकाश तथा कार्यालयीन आदेश जारी करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर डाॅ. सुरेन्द्र दुबे जी द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा का कार्यालयीन कार्यों में ज्यादा से ज्यादा छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ राजभाषा आयोग का गठन कराने के लिए अथक प्रयास किया। आयोग के मध्य से छत्तीसगढ़ी भाषा को देश-विदेश में मान-सम्मान बढ़ाने के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिये शासकीय कार्यालयों में महाअभियान चलाने की आवश्यकता है। आयोग के सचिव डाॅ. अभिलाषा बेहार ने छत्तीसगढ़ी में नोटशीट, अर्जित अवकाश तथा कार्यालयीन आदेश जारी करने के लिए शासकीय सेवकों को आह्वान किया।
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर डाॅ. तपेश चन्द्र गुप्ता, प्राचार्य छत्तीसगढ़ महाविद्यालय एवं श्री ऋतुराज साहू ने अपनी सेवाएं दी।
राजभाषा शिविर में प्रमुख रूप से श्रीमती मुकुला शर्मा, संयुक्त संचालक, श्री सोहन लाल साहू, सहायक संचालक, श्री आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, सहायक संचालक, श्रीमती कुलदीप तिवारी, अधीक्षक, श्रीमती अमिता साहू, डी.ई.ओ. सुश्री लवलीन शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, एस.के. झा, पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, श्री जयंत कुमार देवांगन, संयुक्त संचालक, श्री किरण कुमार, सहायक संचालक, श्री मनोज प्रकाश राम, सहायक संचालक, श्री संतोष सिंह पैकरा, सहा. लेखाधिकारी, श्री एस.एस. पैकरा, उप श्रमायुक्त, श्रीमती अनिता गुप्ता, उप श्रमायुक्त, श्रीमती श्रद्धा केशरवानी, सहायक श्रमायुक्त, श्री विवेक चेलकर, सहायक संचालक, श्री आर. बी. तिवारी, संयुक्त संचालक, श्री एकेश्वर पाटील, प्रशिक्षण अधिक्षक, श्री तोकि जाहिद, सहायक संचालक, सोहद्रा नायक, एस.ए.एस., देव प्रिया तिर्की, एस.ए.एस., डाॅ. छनदा बेनर्जी, सहायक संचालक, श्रीमती प्रियंका पाण्डेय, अनुवेशक, श्री राजेश कुमार एवं सहायक आयुक्त, अपर आयुक्त, संयुक्त संचालक, वरिष्ट सहायक एवं कनिष्ट सहायक स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
दो दिवसीय शिविर को आयोजित करने में श्री जय कुमार साहू अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, श्री संतोष कुमार वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष,विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, श्रीमती जगदीप बजाज, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), श्रीमती सोनाली तिड़के, संयुक्त सचिव, विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ, श्री संजीत शर्मा, महासचिव, श्री लोकेश वर्मा इत्यादि पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही।
