उतई। दुर्ग जिला पंचायत के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू ने उतई नगर पंचायत के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू , उपाध्यक्ष देशमुख एवं भाजपा के समस्त पार्षद गणों को आज सौजन्य भेंट कर बधाई दी।
इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,उतई मण्डल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा एवं प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य पूनम चंद सपहा, केशव महिपाल, लक्ष्मीनारायण साहू, संगीत रजक,सहित अन्य उपस्थित थे।

