पाटन। ब्लॉक मुख्यालय से कुछ ही दूर पर बसे तरीघाट गांव जो कि विकास की ओर निरंतर अग्रसर है,गांव में विकास में चार चांद लगाने दुर्ग सांसद विजय बघेल ने तरीघाट मे यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए यात्री प्रतिक्षालय तथा युवाओं को सेहतमंद बनाने ओपन जिम कि स्वीकृति प्रदान की है, जिससे गांव में खुशी की लहर है,लोगों ने बताया कि सांसद के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा ,तथा गांव मे विकास की गति और तेज गति से हो पाएगी इस स्वीकृति को लेकर ग्राम पंचायत तरीघाट के युवा सरपंच अशोक साहू सहित शशीधर साहू, तेजेंद्र सिन्हा,डोमेश,मनोज निषाद ,जय राम सिन्हा,मनीष बन,गजाधर निर्मल,ओमप्रकाश साहू,योगेश सिन्हा, गजेंद्र सिन्हा, चंद्रकांत साहू, भुखन पारकर,मुकेश सेन,सुभाष निषाद,राजा गोस्वामी, सहित अन्य ने सांसद का आभार व्यक्त किया।
