खबर हेमंत तिवारी
पांडुका/गरियाबंद मार्ग पर पांडुका थाने के पास में स्थित रूपाली इंटरप्राइजेज की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात आग लगने से पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।और केवल राख के ढेर बस बचा है।बता दे की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगभग 80 से 90 लाख का सामान रखा था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

पर दुकान मालिक के अनुसार किसी की साजिश रचने का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान संचालक लिलेश साहू ने बताया कि घटना लगभग 12 से 1:00 बजे के बीच की है। हमें पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के माध्यम से लगभग 1:30 बजे जानकारी मिला है। शॉर्ट सर्किट की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि जब हमने दुकान बनाया था तो इन सब चीजों का अच्छा से ख्याल रखा था। तो शॉर्ट सर्किट का तो कोई प्रश्न नहीं है। पर किसी की साजिश हो सकती है दुकान में आग लगाई होगी हालांकि इस मामले में पुलिस जांच के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा की घटना कैसे हुई ?

आग की गोले की तरह धधकता दुकान रात को दूर तक दिखाई दे रहा था और घटना की जानकारी होते ही सुबह आसपास के लोग देखने भीड़ इकट्ठा हो गया। दुकान की स्थिति देखने से पता चल रहा है कि कुछ भी नहीं बचा है । पूरी तरह जल कर ख़ाक हो गया है।कुछ गिने-चुने लोहे के अलमारी जो पूरी तरह नहीं जल पाया वही बस बचा है।

रात को खबर मिलते ही दुकान संचालक पहुंचे और फायर ब्रिगेड को फोन कर जानकारी दी मौके पर रात को गरियाबंद और राजिम से दो गाड़ी भी आई थी पर आग इतनी भयानक लगी थी कि लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
