टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। ग्राम पंचायत बोरीद के नवनिर्वाचित सरपंच सोनाली राजू वर्मा ने आज अपने पंचो के साथ शपथ ग्रहण किये व गांव को विकास की गति प्रदान करने की संकल्प लिए। शपथ ग्रहण के बाद सरपंच ने कहाँ गांव को लोगो को मुलभुत सुविधाए प्रदान किया जायेगा, सभी वर्ग के लोगो को साथ मे लेकर गांव की विकास मे आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर पंचो के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।
बोरीद पंचायत मे सरपंच सोनाली वर्मा ने अपने पंचो के साथ लिया शपथ
