पाटन। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत ग्राम झीट के नवनिर्वाचित सरपंच रूपेंद्र राजू साहू एवं पंचों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। इस मौके पर युवा सरपंच राजू साहू ने कहा ग्राम विकास में सबका साथ सबका विकास को शिरोधार्य कर गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने एवं विकास कार्यों में बिना किसी भेदभाव के साथ काम किया जाएगा।

