पाटन। ग्राम पंचायत झीट के नवनिर्वाचित सरपंच राजू(रूपेंद्र) साहू एवं पंचो ने सांसद विजय बघेल से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सांसद श्री बघेल ने सबको बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि जनता ने आपको 5 साल सेवा करने का अवसर दिया है। भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास की मूल मंत्र को लेकर आम जनता तक भाजपा शासन की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करे l प्रजातंत्र में जनता का आदेश सर्वोपरि होता है l पंच सरपंच चुनाव जीत कर आये है केंद्र के।मोदी सरकार एवं राज्य के विष्णुदेव साय सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे l
झीट के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने सांसद विजय बघेल से किया सौजन्य भेंट मुलाकात
