शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

पाटन। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को अंचल के सभी शिव मंदिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की जनसैलाब उमड़ा हुआ था और श्रद्धालु पूजा-अर्चना करके भगवान से मन्नतें मांग रहे थे। बजरंग चौक सेलूद वटकेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। इसी तरह ग्राम चुनकट्टा, धौराभांठा,मुड़पार,महकाकला,गोंडपेंड्री,ढौर,छाटा, बोहरडीह,अचानकपुर,फुंडा, देवादा स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की एवं भंडारा व खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *