अम्बिकापुर —-कलेक्टर संजीव झा ने लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर व्यापारी, वकील और पार्षद पति समेत 21 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। कलेक्टर गुरुवार रात टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में दौरे पर निकले थे। लॉकडाउन के दौरान सड़कें वीरान और सुनसान रहीं। वहीं, निगरानी दल ने नियमों के उल्लंघन पर अलग-अलग मामलों में 42 हजार रुपए की जुर्माना वसूला।
