पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में सरपंच पद हेतु दो प्रत्याशी में आमने सामने चुनाव हुआ, जिसमें श्रीमती खिलेश्वरी सोनू साहू 157 मतों की अंतर से विजयी हुई है। इस अवसर पर खिलेश्वरी साहू ने समस्त मतदाताओं, वरिष्जनों, मातृशक्ति महिलाओं, ऊर्जावान युवाओं एवं भारत के भविष्य नन्हे बाल गोपालों का सादर साधुवाद किया। समस्त ग्रामवासियों के मार्गदर्शन में ” सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास ” के नारा को मूर्त रूप प्रदान किया जायेगा। यह जीत मेरी जीत नहीं वरन आप सबकी जीत है, एक एक व्यक्ति की जीत है, पूरे ग्राम की जीत है।
खिलेश्वरी सोनू साहू अरसनारा की सरपंच निर्वाचित, मतदाताओं को आभार व्यक्त की
