नवागांव में हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच करवाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचे ग्रामीण

पाटन। ग्राम पंचायत देमार के आश्रित ग्राम नवागांव में बीती रात को लाठीचार्ज होने की घटना प्रकाश में आया है। ग्रामीणों का कहना है कि मतदान दल के साथ आए सुरक्षा बल द्वारा बिना किसी कारण से ग्रामीणों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें ग्रामीण नरेश वर्मा,लोकेश वर्मा,नारद वर्मा,ईश्वर धीवर,बीरेंद्र वर्मा,दशरथ वर्मा को चोट लगी है।

सुरक्षा बल द्वारा बिना किसी कारण के लाठीचार्ज किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आज नवागांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पाटन पहुंचे एवं घटना की न्यायिक जांच करने की मांग किए। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,मध्य पाटन मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्रा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *