भाजपा अधिकृत शिवांगी चतुर्वेदी की हुई जीत कांटे की टक्कर में रजनी चौरे को दी मात

खबर हेमंत तिवारी


पाण्डुका/त्रिस्तरी पंचायत चुनाव की दूसरी चरण में गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा में 20 तारीख को चुनाव संपन्न हो गया जिसमें पंच ,सरपंच, जनपद ,सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के दो क्षेत्र थे। सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 था जिसमें दो प्रत्याशी होने की वजह से यह दिलचस्प मुकाबला शुरू से ही कांटे की टक्कर पर चल रहा था नामांकन दाखिल से लेकर चुनाव के रिजल्ट आने तक कांटे की टक्कर बरकरार रहा दोनों प्रत्याशी किसी से कम नहीं थे और आखिरकार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी शिवांगी चतुर्वेदी ने लगभग 550 के अंतर से दो पत्ती छाप के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी रजनी सतीश चौरे को करारी शिकस्त दी है।

मतदान के समय जब पोलिंग बूथ का रिजल्ट आ रहा था तो कभी रजनी आगे होती थी तो कभी शिवांगी इस तरह देर रात तक यह स्थिति बन रहा और अंततः भाजपा के विभिन्न विकास कार्य का ही नतीजा है कि भाजपा प्रत्याशी शिवांगी चतुर्वेदी ने क्षेत्र क्रमांक 05 में भगवा लहरा कर बता दिया कि भाजपा के विकास और विभिन्न जनकल्याणकारी की योजनाएं से आम जनता को लाभ मिल रहा है और इसी का नतीजा है कि केंद्र से लेकर पंचायत तक भाजपा का परचम लहरा रहा है और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जीत के ऊपर जीत दर्ज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *