खबर हेमंत तिवारी
पांडुका,छुरा/ जनपद पंचायत छुरा के पांडुका अंचल के पांच जनपद सदस्य क्षेत्र में नए प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज कर पुराने प्रत्याशियों को पटखनी दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल सीट जनपद पंचायत छूरा के क्षेत्र क्रमांक 04 सांकरा था। जिसमें युवराज साहू ने जीत दर्ज कर जनपद पंचायत छुरा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा को पटकनी दी है तो वही क्षेत्र क्रमांक 01 में कंचन चमन देवांगन ने जीत दर्ज की है क्षेत्र क्रमांक 02 में कुलेश्वर सोनवानी ने 42 मत से जीत दर्ज की है क्षेत्र क्रमांक 03 में दुलारी बाई साहू ने जनपद सभापति को हराया

तो सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 में देखने मिला जहां भतीजा महेंद्र ध्रुव ने अपने सगे चाचा गोविंद ध्रुव को हराया है।जनपद सदस्य महेंद्र ध्रुव ग्राम पंचायत गायडबरी के हरि सिंह ठाकुर के पोता जो वरिष्ठ नेता थे ।चुनाव में दादा के नाम का फायदा हुआ और महेंद्र पर भरोसा जताए और अपने ही चाचा गोविंद ध्रुव को हराया है। इस प्रकार जनपद सदस्य में नए समीकरण बनाकर तैयार है। सबसे हाई प्रोफाइल जनपद सांकरा था। जहां स्थानीय और बाहरी प्रत्याशियों का मुद्दा छाया रहा अंतत युवराज साहू दोबारा प्रत्याशी बनकर ग्रामीणों की सहानुभूति वोट प्राप्त कर ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के सम्मान को बचा लिया ग्राम के मतदाताओं द्वारा गांव के सम्मान को ध्यान में रखते हुए एकजुटता दिखाई और अपने ग्राम के प्रत्याशियों को जीत दिलाई ।
