महकाकला में समय से पहले पहुंचने के बाद भी मतदान से वंचित

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत महकाकला में मतदान के लिए निर्धारित समय दोपहर 3 बजे के पहले मतदान केंद्र के भीतर पहुंचने के बाद भी मतदान केंद्र क्रमांक 70 में मतदाता अपने गांव के मुखिया चुनने से वंचित रह जाएंगे। प्राप्त जानकारिंके अनुसार ग्राम महकाकला में निर्धारित समय से पहले पहुंचने के बाद भी मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार नहीं दिया गया। मतदान करने पहुंचे मतदाता ने बताया कि बूथ क्रमांक 70 में लाइन में लगे मतदाताओं को टोकन नहीं दिया गया जबकि उसी के समीप दूसरे बूथ में मतदाताओं को टोकन देकर मतदान करवाया गया।बूथ क्रमांक 70 में मुनादी करने के बाद मतदान परिसर में पहुंचने के बाद भी टोकन नहीं दिया जिसके कारण मतदान करने से वंचित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *