छाटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह की हुई शुरुआत…

  • कथा वाचक बालविदुषी रेणुका दीदी है

पाटन। स्मीप के ग्राम छाटा में 13 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । कलश यात्रा के साथ आयोजन की शुरुआत हो गई है आयोजन 21 फरवरी तक चलेगा। कथा वाचक बाल विदुषी दिव्य कन्या भगवती रेणुका दीदी गोस्वामी ग्राम लेवई भाटापारा जिला बलौदाबाजार है। कथा के प्रथम दिवस भागवत पुराण के महात्म की कथा सुनाई। आयोजन के मुख्य यजमान गिरधर लाल बघेल एवं श्रीमती शैल बघेल हैं। बघेल परिवार के द्वारा कथा आयोजन की तैयारी व्यापक रूप से की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *