पाटन। जिला पंचायत दुर्ग का क्षेत्र क्रमांक 09 से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी को क्षेत्र के मतदाताओं का जबरदस्त सहयोग मिलने से मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा हो गया है। वैसे यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के साथ सीधा मुकाबला है।
देवेंद्र चंद्रवंशी जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के लोगों को हर संभव उनकी समस्याओं का समाधान किया साथ ही स्वच्छ छवि के उम्मीदवार होने का भी उन्हें भरपूर फायदा मिल रहा है।

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब मतदाताओं के मन में देवेंद्र चंद्रवंशी के चुनाव चिन्ह “दो पत्ती छाप” बस चुका है। आज ग्राम सोनपुर, पतोरा, देरऊझाल,सिपकोना, में जनसंपर्क कर आशीर्वाद मांगा।
क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर “दो पत्ती छाप” पर मोहर लगाने की अपील कर रहे हैं।जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे उनके पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।
