पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशियों द्वारा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। गैर दलीय आधार पर होने वाली पंचायत चुनाव में भाजपा कांग्रेस दोनों राजनीतिक पार्टियों द्वारा पंच, सरपंच ,जनपद एवं जिला पंचायत में अपने दल से समर्थित प्रत्याशियों की जीत को लेकर विभिन्न माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे है।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी चुनाव प्रचार में अपने विपक्षी से बहुत आगे है। श्री चंद्रवंशी सुबह से देर रात तक गांव गांव में जनसंपर्क कर रहे है। साथ ही उनके समर्थक सभी गांवों में महिला समूह,युवा संगठन एवं सामाजिक जनो से सतत् संपर्क कर दो पत्ती छाप मतदान की अपील कर रहे है। श्री चंद्रवंशी नुक्कड़ सभा के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी बात रखते हुए आसन्न पंचायत चुनाव में दो पत्ती छाप में मुहर लगा कर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का निवेदन कर रहे है।
