पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य पद के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी का धुंआधार जनसंपर्क जारी है। आज 11 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ग्राम ढौर में, दोपहर 1 से 3 बजे तक अचानकपुर, 3 से 5 बजे तक ग्राम फुंडा, 5 बजे से शाम 7 बजे लोहरसी में एवं शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक ग्राम चीचा में जनसंपर्क कर दो पत्ती छाप में वोट देने की अपील करेंगे। जनसंपर्क में जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 09 के प्रत्याशी उत्तम बघेल भी मतदाताओं से मिलकर विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगेगे।

