देवेंद्र चंद्रवंशी एवं पुरुषोत्तम तिवारी ने ग्राम रवेली,राखी,घुघुवा, गभरा करगा में किया सघन जनसंपर्क

पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी आज जन आशीर्वाद लेने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 के ग्राम रवेली,राखी,घुघुवा, गभरा करगा में घर घर जाकर जनसंपर्क कर दो पत्ती छाप में वोट देकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा। साथ ही जनपद क्षेत्र क्रमांक 03 के प्रत्याशी पुरुषोत्तम तिवारी ने भी जनपद सदस्य के लिए मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया। कांग्रेस प्रत्याशियों को गांव गांव में मतदाताओं का जनसमर्थन मिल रहा है।

इस दौरान चुनाव प्रचार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रीमती जयश्री वर्मा,पूर्व मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू, अजय सिंगौर, टकेंद्र धनकर, जागेत्री साहू,डाकेश्वरी धनकर  पूर्व जनपद सदस्य, हेमलता साहू पूर्व सरपंच, देवेंद्र साहू सरपंच करसा,लोकेश्वर साहू दिनेश साहू,कामदेव साहू, पुनित भारती, अन‌मोल चतुर्वेदी, होरी यादव,गंगा राम साहू,दीपक शर्मा, चुन्नी लाल साहू, गोवर्धन साहू,कामिन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *