खबर हेमंत तिवारी
फिंगेश्वर(राजिम): जिला पंचायत गरियाबंद का क्षेत्र क्रमांक 01 से निर्दलीय प्रत्याशी भुवनेश्वरी बंजारे सरपंच कोमा के जबरदस्त जनसंपर्क से क्षेत्र क्रमांक 01 में चुनावी माहौल में सुगबुगाहट तेज गया है अपने सरपंच कार्यकाल में पूरे ग्राम पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना और विकास कार्यों में पूरे ब्लॉक में अग्रणी रहने वाली भुनेश्वरी बंजारे को क्षेत्र के मतदाताओं का जबरदस्त सहयोग मिलने से त्रिकोणी मुकाबला जैसा माहौल पैदा हुए वैसे यहां भाजपा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों सहित लगभग 7 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे हैं।

जिसमें से यहां की मतदाताओं और जनता ने हमेशा किसी भी प्रत्याशी को डबल रिपीट नहीं करते हैं ।इस वजह से क्षेत्र क्रमांक 01 में नए चेहरा और स्वच्छ छवि की उम्मीदवार की तलाश कर रही जानता को भूनेश्वरी बंजारे के रूप में पढ़ी लिखी और योग्य प्रत्याशी नजर आ रही है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं ।सभी प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।भुनेश्वरी बंजारे को चुनाव चिन्ह “दो पत्ती छाप” मिला है,

जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। पूरे क्षेत्र सहित जामगांव अंचल के विभिन्न ग्रामों में सघन दौरा कर आसपास के गांवों में उनकी सक्रियता देखने को मिल रही है। वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रही हैं और “दो पत्ती छाप” पर मोहर लगाने की अपील कर रही हैं।जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे उनके पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है और उनके समर्थकों का कहना है कि इस बार भुवनेश्वरी बंजारे ही विजय हासिल करेंगी। साथ ही अध्यक्ष की दावेदारी भी लगभग तय है।इस पर भुनेश्वरी बंजारे ने कहा कि क्षेत्र सहित पूरे जिले में विकास कार्य करना है जो बड़े-बड़े राजनीतिक पार्टी के लोग नहीं कर वह मूलभूत विकास के कार्य करना है। इसलिए जनता का भरपूर आशीर्वाद और सेवा का मौका मिल मुझे मिल रहा है।
