जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 में चंद्रवती दिलीप कुर्रे जीत की आशीर्वाद मांगने घर घर दस्तक दे रही

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 के जनपद सदस्य पद के प्रत्याशी श्रीमती चंद्रवती दिलीप कुर्रे जीत की आशीर्वाद मांगने घर घर दस्तक दे रही है। श्रीमती चंद्रवती कुर्रे पूर्व में भी जनपद सदस्य रह चुकी है। अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में काफी सक्रियता के साथ लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में भरसक प्रयास करती रही। उनके पति दिलीप कुर्रे पूर्व में भाजपा के जिलामंत्री एवं वर्तमान में सतनामी समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष है साथ ही श्रीमती कुर्रे भी सामाजिक क्षेत्र में सामांजिक पदाधिकारी के रूप में भी कार्य कर रही है। क्षेत्र में दोनों की लोगों के साथ सतत संपर्क है। जिनका लाभ उन्हें मतदाताओं से मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *