रानीतराई। ग्राम कौही स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनने सुबह 8 बजे से भक्त गण पार्थिव शिवलिंग बनाने की तैयारी में जुट गए है। सवा लाख शिवलिंग बनाने के बाद रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना प्रारम्भ होगी।
ग्राम असोगा निवासी जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 के प्रत्याशी रश्मि भेद प्रकाश वर्मा के द्रारा रुद्राभिषेक के लिए 501 पार्थिव शिवलिंग बनाया जा रहा है । तामेश्वर साहू ने बताया दो साल से पार्थिव शिवलिंग का आयोजन की जा रहा है। जिसमे भक्तो की सँख्या बढ रही है। मन्दिर प्रांगण में हजारों सख्या में भक्त पहुचे है सवा लाख पार्थिव शिवलिंग बनाया जा रहा है 12 बजे के आसपास रुद्राभिषेक की जाएगी सभी भक्तों के लिए प्रसादी की ब्यवस्था की जा रही है।
शिव मंदिर कौही में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक की तैयारी
