पाटन। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी देवेंद्र चंद्रवंशी ने आज से क्षेत्र के गांवो में सघन जनसंपर्क की शुरुआत डोर टू डोर शुरू कर दिया हैं। श्री चंद्रवंशी जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष रहे है। इस दौरान उन्होंने पाटन जनपद क्षेत्र के सभी गांवों के विकास कार्यों के लिए,गांव के युवाओं को राजीव युवा मितान क्लब में जोड़ने,गांव महिलाओं को स्वावलंबी बनाने महिला समूहों का गठन,घुमंतू मवेशियों से फसलों की रक्षा के लिए बनाए गए गौठान समूहों के अध्यक्ष एवं महिला समूह से सतत् संपर्क रहा है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता का लाभ उन्हें मिल रहा है।
