दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी..आम आदमी पार्टी की करारी हार…

दिल्ली (वेब डेस्क)। दिल्‍ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है। 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने दिल्ली में भगवा लहरा दिया है। दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल,नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया , सौरभ भारद्वाज तक चुनाव हार गए। दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे यह गारंटी है। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार कर ली है. केजरीवाल ने कहा हम हार स्वीकार करते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने दिल्ली में भाजपा की जीत का श्रेय पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को दिया है। इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी के संदर्भ में कहा कि अगर उस पार्टी का कोई भी नेता हमारे साथ आना चाहता है, तो उसका स्वागत है। उनकी जीत में कांग्रेस के योगदान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी की भी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कभी एक होती है, तो कभी अलग हो जाती है। ऐसा भी हो सकता है कि इस चुनाव के बाद ये दोनों फिर से एक हो जाएं। लिहाजा इन दोनों की मौजूदा स्थिति के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अनेकों मुद्दे रहे। इसमें ‘शीश महल’, प्रदूषण, कोविड के दौरान दिल्ली की स्थिति, जिसे लेकर लोगों में खासा नाराजगी रही, इन सभी मुद्दों की दिल्ली चुनाव में काफी अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *