जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में वंदना सोनवानी को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

  • वंदना सोनवानी ने क्षेत्र के मतदाताओं से तराजू छाप में वोट देने की अपील

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 12 अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेलूद,पतोरा एवं चुनकट्टा आता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस जनपद क्षेत्र में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें ग्राम चुनकट्टा निवासी श्रीमती वंदना डालेश्वर सोनवानी को क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिल रहा है। श्रीमती सोनवानी जनपद क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर चुनाव प्रचार की आगाज कर चुकी है।

आज गुरुवार को चुनाव चिन्ह आबंटन किया गया। श्रीमती सोनवानी को तराजू छाप चुनाव चिन्ह मिला है। श्रीमती सोनवानी दीपशिखा विद्यालय में विगत कई वर्षों से शिक्षिका है और क्षेत्र के अधिकांश बच्चों एवं पालकों से उनका सतत संपर्क है। बिहान समूह के माध्यम से तीनों पंचायत महिला समूहो के साथ मिल कर कार्य की है। उनके सुपुत्र मध्य पाटन मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष शुभम सोनवानी का युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *