छाटा में भागवत कथा का आयोजन 13 फरवरी से

  • बघेल परिवार द्वारा की जा रही है आयोजन की तैयारी , बाल विदुषी रेणुका दीदी होंगी कथा वाचक

पाटन। ग्राम छाटा में 13 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । यह आयोजन 21 फरवरी तक चलेगा। कथा का समय दोपहर 2:00 से प्रारंभ होगी। कथा के मुख्य यजमान गिरधर लाल बघेल एवं श्रीमती शैल बघेल हैं। बघेल परिवार के द्वारा कथा आयोजन की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। कथा व्यास से बाल विदुषी दिव्य कन्या भगवती रेणुका दीदी गोस्वामी ग्राम लेवई भाटापारा जिला बलौदाबाजार कथा सुनाएगी। गिरधर बघेल परिवार द्वारा भागवत कथा का आयोजन अपने पिता स्वर्गीय बृजलाल बघेल, माता स्वर्गीय भूलिन बाई एवं पुत्री स्वर्गीय सुमन बघेल की स्मृति में कराया जा रहा है । कथा के पहले दिन 13 फरवरी को गुरुवार को कलश यात्रा, बेदी पूजन, गौकर्ण उपाख्यान होगा।। 14 फरवरी शुक्रवार को पुराण प्रारंभ ,सुखदेव जन्म एवं परीक्षित जन्म की कथा सुनाई जाएगी। दिनांक 15 फरवरी शनिवार को कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र की कथा सुनाई जाएगी । 16 फरवरी दिन रविवार को जड़ भरत कथा, आजिमाल ,प्रहलाद चरित्र की कथा सुनाई जाएगी । 17 फरवरी सोमवार को गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र ,राम कथा, कृष्ण जन्म की कथा सुनाई जाएगी। इसी तरह 18 फरवरी मंगलवार को बाल लीला ,गोवर्धन लीला, माखन चोरी एवं रास महाराज की कथा सुनाई जाएगी ।19 फरवरी दिन बुधवार को कंस वध ,उद्धव गोपी संवाद, श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का आयोजन होगा। 20 फरवरी गुरुवार को सुदामा चरित्र ,परमधाम गमन एवं परीक्षित मोक्ष कथा होगी। कथा के विश्राम दिवस 21 फरवरी शुक्रवार को गीता पाठ ,तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति, देव विदाई, ब्राह्मण भोज, हवन ,कपिल दर्पण सहस्त्र धारा के साथ कथा विश्राम होगा। इस आयोजन में श्रीमती दीप्ति हिरेंद्र वर्मा श्रीमती विद्या अभिनेष वर्मा, श्रीमती वंदना भूपेंद्र वर्मा , श्रीमती रीना अशीष देशमुख ,जयप्रकाश बघेल रवि प्रकाश बघेल सहित श्रीमती मीना वर्मा ,श्रीमती रामेश्वरी पंथ राम वर्मा , श्रीमती उमा वर्मा , सतानंद वर्मा, अंशुमन ,आस्क, यशिका ,श्रीजी एवं समस्त बघेल परिवार जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *