IND vs ENG T20: भारतीय टीम ने मुंबई में खेले गए पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड को हरा दिया और इसी के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम की। ये मैच पूरी तरह से टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम रहा जिन्होंने 135 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। अभिषेक के बाद भारत के गेंदबाजों ने बची हुई कसर पूरी कर दी और टीम इंडिया को जीत दिलाई।
भारतीय टीम ने मुंबई में खेले गए पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड को हरा दिया और इसी के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम की। ये मैच पूरी तरह से टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम रहा जिन्होंने 135 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। अभिषेक के बाद भारत के गेंदबाजों ने बची हुई कसर पूरी कर दी और टीम इंडिया को जीत दिलाई।
अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक और फिर गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को इंग्लैंड को पांचवें टी20 मैच में 150 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। इंग्लैंड इस स्कोर के सामने 97 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट, शिवम दुबे ने 2 विकेट और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ एक बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 23 गेंद पर 55 रन, बेथल 10 रन बनाए बाकी 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े भी नहीं बना पाए।
अभिषेक शर्मा के बराबर भी रन नहीं बना पाया इंग्लैंड, भारत ने 150 रनों से जीता मैच
