पाटन। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुश्री संतोषी तिवारी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल की। सुश्री तिवारी ने कांग्रेस से प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त की। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा इनकी जीत सुनिश्चित है। क्षेत्र में हमेशा सक्रियता के साथ लोगों के सुख दुख में साथ रही हु। क्षेत्र की जनता उसे चुनेंगे जो हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
