पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा ने इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जनपद क्षेत्र क्रमाक 6 सामान्य महिला वर्ग से अपना नामाकन दाखिल किया है।उन्होने दूर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की वे हमेशा आम जनता से जुड़कर कार्य करती है। जिसे वे निरंतर जारी रखेगी। गौरतलब हो कि श्रीमतीं सिन्हा को दो बार जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष रह चुकी है। नामांकन के अवसर पर गजानन्द सिन्हा, गोपेन्द्र सिन्हा सहित जनपद क्षेत्र क्रमाक 6 के अन्तर्गत् आने वाले गांव के भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानंद सिंहा ने जनपद सदस्य पद हेतु किया नामांकन दाखिल
