पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आज नामांकन दाखिल किया। भाजपा समर्पित उम्मीदवार श्रीमती चंद्राकर ने नाम निर्देशन पत्र जमा करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित है। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णुदेव की सरकार ने सभी वर्ग के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं। साथ ही साथ महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना सहित हितग्राहियों को जो लाभ मिल रहे हैं उसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के मतदाताओं में काफी उत्सुकता है। सत्ता सरकार के साथ जुड़े रहने से विकास को और गति मिलेगी।
दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से नीलम राजेश चंद्राकर ने नामांकन दाखिल किया
