पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए नामांकन की लिप्पप्रक्रिया जारी है। गैर दलीय आधार पर होने वाले चुनाव में भाजपा ,कांग्रेस दोनों दलों द्वारा जिला ,जनपद,सरपंच एवं पंच पद पर अपने अपने दल से समर्पित लोगों को चुनाव मैदान में उतार रहे है। भाजपा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी पर संगठन ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 से भरोसा जताया। जिला पंचायत सदस्य की घोषणा के बाद श्रीमती कलिहारी जनपद पंचायत पाटन के पास भाजपा समर्थकों से भेट कर क्षेत्र में भाजपा की परचम लहराने चुनावी मैदान में उतरने की निवेदन की।
दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 में भाजपा ने दिव्या कलिहारी पर जताया विश्वास
