खबर हेमंत तिवारी
पांडुका,,छुरा /जनपद पंचायत छूरा के कुल 22 जनपद क्षेत्र है। इसके अंतर्गत पांडुका अंचल में कुल पांच जनपद क्षेत्र में 5 सदस्य का चुना जानाहै ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 01 में कूटेंना,पांडुका ,कुगदा ग्राम पंचायत आते है।जिसमें कूटेंना निवासी सीता गुलाब साहू क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रमुख दावेदार कर रहे हैं ।गुलाब साहू पाण्डुका साहू समाज के परिक्षेत्र उपाध्यक्ष है इस वजह से उसे साहू समाज का वोट अपनी और करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ेगा साथ ही अपने गांव सहित कुगदा व पांडुका से भी भारी जन समर्थन मिल रहा है।

इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 2 में ग्राम पंचायत पोंड ,घटकर्रा(पचपेड़ी), बोडरा बांधा आते है ।ऐसे में वर्तमान में ग्राम पंचायत घटकर्रा के उप सरपंच रहे तामेश्वर साहू ने दावेदारी ठोकी है हालांकि ग्राम पंचायत पोंड और ग्राम नंगझार में भी एक प्रत्याशी अपनी दावेदारी कर रहे है ।मुख्य रूप से 3 दावेदार टकराने की बातें सामने आ रही है ।साथ ही क्षेत्र प्रमाण 3 में सुश्री बूंदा साहू की फिर वापसी लगभग तय माने जा रही है। खुद के गांव सरकडा में पूर्ण समर्थन मिलने के साथ-साथ रजनकटा ,अतरमरा, खट्टी से भी मतदाताओं का जोरदार समर्थन मिल रहा है वर्तमान में बूंदा साहू महिला बाल विकास सभापति है और अपने कार्यकाल में अपने क्षेत्र में विकास कार्य किए है। जिस कारण दोबारा जीत की ओर बढ़ रही है।अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों सहित पेयजल को लेकर खट्टी ग्राम वासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाया है।

इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 4 जिसमें कुरूद, गाड़ाघाट ,सांकरा और कुमहरमरा शामिल है जिसमें से कुरूद से पूर्व जनपद सभापति प्रेम साहू सहित 2 प्रत्याशियों का नाम सामने आ रहा है हालांकि अभी किसी का नाम अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया तो वही ग्राम पंचायत गाड़ाघाट के युवा नेता युवराज साहू दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं ऐसे में ग्राम पंचायत गाड़ाघाट में एक प्रत्याशी होने साथ सांकरा कुम्हरमरा के किसी प्रत्याशी की दावेदारी स्पष्ट नहीं होने की वजह से स्थिति स्पष्ट नहीं है। तो वहीं क्षेत्र क्रमांक 4 में कोई पैराशूट प्रत्याशी अपने दावेदारी ठोक रहा है हालांकि अभी नाम क्लियर नहीं है पर क्षेत्र की जनता की माने तो इस बार पैराशूट प्रत्याशी को यहां से कोई समर्थन नहीं मिलेगा और उसे बैरंग लौटना पड़ेगा। ऐसे में मतदाताओं का कहना है। की क्षेत्र के ही जनता को क्षेत्र के जिताऊ प्रत्याशी पर विश्वास है।

इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 5 में जनपद पंचायत का यह आदिवासी मुक्त सीट होने की वजह से आदिवासी समाज के लोग दावेदारी कर रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत फूलझर ,मुरमुरा ,तौरेंगा, गायडबरी पंचायत आते हैं साथ ही आश्रित ग्राम तालेसर, कुसुमपानी एवं दीवना आते हैं ।ऐसे में अभी यहां चार से पांच लोगों का नाम सामने आ रहा है।और दावेदारी में कोई बड़ा आदिवासी चेहरा सामने नहीं आया है। किसी ने अभी तक अपनी दावेदारी नहीं ठोकी है।और नामांकन दाखिल करने का अंतिम तारीख 3 फरवरी को है। ऐसे में नामांकन के पहले मनाने और समझने का काम जारी है ।और नाम वापसी की तारीख के बाद डिक्लेयर हो जाएगा कि कौन-कौन दावेदार अपनी किस्मत आजमा कर मैदान में डटे रहेंगे और कौन चुप बैठ जाएगा।
