उतई। जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा घोषित लॉकडाउन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने एक पहले दिन उतई पुलिस ने नगर पंचायत उतई क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में एएसपी ग्रामीण लखन पटले, एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरपुन्जे, उतई थाना प्रभारी सतीश कुमार पुरिया सहित पुलिस बल शामिल था। इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से घर पर रहने की समझाइश दी गई। रास्ते मे लोगों को मास्क लगातार लगाए रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के लिए बताया गया । लोगों को सतर्क किया गया कि अकारण सड़कों पर घूमते पाए जाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इसलिए 29 जुलाई की रात तक घर पर ही रहें।
