खबर हेमंत तिवारी
पांडुका /अंचल के 15 ग्राम पंचायत में चुनाव लड़ने के लिए पंच सरपंच के फार्म खरीदने के लिए भीड़ लगी रही,,27 जनवरी को नामांकन प्रारंभ की पहले दिन ही बहुत भीड़ देखने को मिला त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद तीन चरणों में होने वाले मतदान जिसमें 17 फरवरी 20 फरवरी और 23 फरवरी है इसी के तहत दूसरा चरण में होने वाला मतदान में विकासखंड छुरा का नामांकन की प्रक्रिया चालू हो गया है ।

जिसमें नामांकन प्रारंभ की तिथि 27 जनवरी है एवं नामांकन के अंतिम तिथि 3 फरवरी को रखा गया है नामांकन जांच 4 फरवरी को किया जाएगा एवं नाम वापसी 6 फरवरी को होगा ।मतदान जिले में तीन चरण में है जिसमें जिसमें 20 तारीख को छुरा ब्लॉक में मतदान संपन्न होगा और 21 तारीख को परिणाम की घोषणा की जाएगी इसी के तहत गांव में पंचायत चुनाव की प्रचार प्रसार जोर- सोर और जोरों से चल रहा है। चिन्ह आवंटन के बाद यह गति पकड़ेगी और अभी जिला सदस्य एवं जनपद सदस्य के उम्मीदवार अभी से ही प्रचार में जुड़ गए हैं। और अपने-अपने दावेदारी ठोक रहे हैं साथ ही ग्राम पंचायत में भी एक-एक वार्ड में कई कई उम्मीदवार तैयार हो रहे हैं 15 ग्राम पंचायत के सचिव, सहित करारोपण अधिकारी एवं रिटनिंग अधिकारी पांडुका में मौजूद रहे और कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए ग्रामीण को पूरी जानकारी मिल रहा था।
