पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पाटन,अमलेश्वर, कुम्हारी में अध्यक्ष एवं पार्षदों के नामांकन रैली में होंगे शामिल

पाटन। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कल दिनांक 28 जनवरी को नामांकन भरने की अंतिम दिन है। कांग्रेस और भाजपा दोनों राजनीतिक पार्टियों द्वारा अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की चुकी है। कांग्रेस पार्टी से पाटन नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण पटेल, अमलेश्वर नगर पालिका परिषद में मोनू साहू, कुम्हारी नगर पालिका परिषद में श्रीमती रामप्यारी पटेल को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।

नामांकन की अंतिम तिथि 28 जनवरी को पाटन विधानसभा क्षेत्र के तीनों नगरीय निकायों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में अध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा रैली के साथ नामांकन दाखिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *