पाटन। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने पाटन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मीनारायण पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। लक्ष्मीनारायण पटेल पार्टी के पुराने और वरिष्ठ सदस्य हैं। उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पाटन से उम्मीदवार बनाया गया है। श्री पटेल ने अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पाटन नगर की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर विश्वास कर कांग्रेस पार्टी ने मुझे अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। पाटन नगर पंचायत में इस बार फिर से कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष और सभी वार्डों में पार्षद चुनकर आयेंगे। पिछले पांच सालों में पाटन नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्य हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन को एक नया आयाम दिया है।
नगर पंचायत पाटन में अध्यक्ष प्रत्याशी बनाए जाने पर लक्ष्मी नारायण पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया
