भाजपा से श्रीमती मीना वर्मा पर पार्टी ने जताया भरोसा,बनी पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी।

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

कुम्हारी। विगत दस वर्षों के बाद कुम्हारी नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पुनः महिला को मौका मिला है। इस बार अध्यक्ष पद के लिए महिला ओबीसी की दावेदारी थी और भाजपा की ओर से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में पार्टी ने कुम्हारी बस्ती से श्रीमती मीना वर्मा के नाम पर भरोसा जताकर उन्हें टिकट दिया है। माना जा रहा था कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में बड़ी जद्दोजहद चल रही थी, कई प्रबल दावेदार इस दौड़ में शामिल थे लेकिन अंततः पार्टी ने श्रीमती मीना वर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। गौरतलब है कि कुम्हारी बस्ती से लगभग 12 से 14 हजार मतदाता आते हैं और ऐसे में पार्टी का निर्णय निश्चित रूप से स्वागतेय है। श्रीमती मीना वर्मा वर्तमान में केंद्रीय कनिष्ठ छ ग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की उपाध्यक्ष के पद पर हैं इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने खासी पहचान बनाई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है। साक्षरता, कुष्ठ उन्नमूलन एवं पल्स पोलियो जैसे समाज के जरूरी मुद्दों को लेकर उन्होंने बहुत काम किये हैं और सम्मानित भी हुई हैं। अपने कार्यों को लेकर वे हमेशा मुखर रही हैं, वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनके अनुभव निश्चित रूप से जीत का मार्ग प्रसस्त करेंगे। श्रीमती मीना वर्मा को पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *