
पाटन। ग्राम चुनकट्टा में 29 जनवरी से 2 फरवरी तक श्री आदिनाथ शिवोहम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव महापुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें व्यास पीठ पर प्रवक्ता वासुदेव महाराज होगे।
आयोजक रमेश महलवार ने बताया कि नित्य पूजन प्रातः 8 बजे से दोप.12 बजे तक होगा। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 29 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा।
29 जनवरी कोभव्य कलश यात्रा, देवी पूजन कथा माहात्म्य, 30 जनवरी को शिव शक्ति बोध, भस्म रूद्राक्ष धारण, 31जनवरी सती चरित्र, पार्वती जन्म, शिव पार्वती विवाह उत्सव, 01 फरवरी को कार्तिक गणेश जन्म उत्सव, तारकासुर मोक्ष कथा 02 फरवरी को पंचाक्षर महिमा, बिल्वार्चन, हवन पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण होगा।
