किसानों के बिना अनुमति खेतो से उठा रहे हैं पैरा

टिकेंद्र वर्मा @रानीतराई। किसानों के बिना अनुमति लिए,खेतो से उठा रहे हैं पैरा, किसानों को पैरा गौशाला ले जाने व अन्य करना बताकर कर गुमराह किया जा रहा है। क्षेत्र के कुछ गावों मे कुछ दिनों से एक कम्पनी के द्वारा कुछ मशीन लेकर लोग पहुंचे हैं जँहा गांव के किसानों के खेतो मे पड़ी पैरा को किसानों से बिना अनुमति रोल बनाकर उठाया जा रहा हैं जिससे किसान को समझ नहीं आ रहा हैं कि यह क्या हो रहा हैं किसानों से बिना अनुमति के पैरा को बिना मूल्य के व बिना जानकारी के ले जाया जा रहा हैं किसानों कहना हैं कोई कम्पनी हैं जो इस कार्य को अंजाम दे रही हैं।

गांव के खेतो मे लगा पैरा रोल का भंडार —
ग्राम बोरीद, मटिया, दरबार मोखली सहित अन्य गावों मे मशीन के द्वारा खेतो मे रखे पैरा को एकत्रित कर उसका रोल बनाकर ले जाया जा रहा हैं.इस गावों के खोतो को देखे गे तो सभी खेतो मे पैरा का रोल बनकर तैयार हैं इसे काईन कर रहा हैं और कँहा ले जा रहा हैं इसकी पुख्ता जानकारी नहीं हैं.
बिना अनुमति व गुमराह कर ले जाया जा रहा हैं पैरा —
ग्राम बोरीद के किसान मनोज वर्मा, संतोष वर्मा, मनीष वर्मा, कोमल साहू, नवल खिचरिया, दीपक खिचरिया, निर्मला खिचरिया सहित अन्य किसानों ने बता कि ये लोग कँहा से आये हैं और हमारे खेतो के पैरा को रोल बनाकर कँहा ले जा रहे हैं यह पता नहीं हम किसानों से बिना अनुमति के खेतो के पैरा को रोल बनाकर ले जा रहे हैं.कई किसानों को पता है नहीं हैं कि उसके खेतो के पैरा को एकत्रित किया जा रहा हैं दूसरे से पता चल रहा हैं. इस प्रकार इन किसानों कि बिना अनुमति दिये पैरा को ले जा रहा हैं. किसान अब इस घटना कि रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराने कि बात कर रहे हैं. कई किसानों का कहना हैं कि हमारा पैरा हमारे जानवर मवेशी गर्मी के दिनों मे खाते व बचत पैरा खाद बनाने का कार्य आता लेकिन इसे इस कम्पनी के द्वारा धोखाधड़ी व गुमराह कर ले जाया जा रहा हैं.
कार्य कर रहे कम्पनी के कुछ कर्मचारियों से पूछने पर बताया कि किसानों से अनुमति लिया जा रहा हैं अनुमति लेकर है कार्य किया जा रहा हैं यह पैरा का रोल मोतीपुर मे एकत्रित किया जा रहा हैं एक कम्पनी के द्वारा कराया जा रहा हैं.लेकिन इस गावों के किसानों का कहना हैं किसी प्रकार कि जानकारी व अनुमति नहीं लिया गया हैं। बिना अनुमति के खेतो का पैरा ले जा रहा हैं जो कि गलत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *