पाटन । नवदुर्गोत्सव, दशहरा उत्सव मानसगान सम्मेलन समिति के तत्वाधान में 25 व 26 जनवरी को ग्राम उदयपुर (बेन्दरी) में दो दिवसीय सस्वर मानस गायन महोत्सव का आयोजन रखा गया है। दीप प्रज्जवलन एवं उद्घाटन समारोह 25 जनवरी की सुबह 10 बजे से होगा। मानस महोत्सव में हर्षदीप मानस मंडली (पंदर पाटन). जय ठाकुर देव मानस मंडली उपरवारा (नया रायपुर). समर्पण बालिका मानस मंडली (धर्मपूरा रायपुर). मंगलदीप मानस परिवार (रामाटोला डोंगरगढ़) किशन गोपाल मानस एवं जसजगराता परिवार (उदयपुर बेन्दरी) प्रस्तुति देंगे। 26 जनवरी की सुबह 10 बजे से . सीताक्षी महिला मानस मंडली (सिंगदेही भखारा) पावन धारा मानस मंडली (घटारानी छुईहा) भरत भाई मानस मंडली (भटगांव धमतरी). सरस्वती बालिका मानस मंडली (कोकड़ी राजिम) गीता संदेश बालिका मानस मंडली (बहुरन भेड़ी अंबागढ़ चौकी) प्रस्तुति देँगे।समापन एवं मंडाई मिलन समारोह 27 जनवरी को होगा।रात्रिकालीन कार्यक्रम रात्रि 10 बजे से मोर मयारू बेटा नाचा पार्टी छेडिया भरदा, जिला बालोद की प्रस्तुति होंगी।
आज से उदयपुर (बेन्दरी) में दो दिवसीय सस्वर मानस महोत्सव
