क्षेत्र क्रमांक 05 में पाण्डुका अंचल की दोनों संपन्न घर की बहु होंगी ,,आमने ” सामने,,

खबर हेमंत तिवारी

रजनी बनी जिला पंचायत सदस्य तो अध्यक्ष बनने का कर सकती है।।दावेदारी
पांडुका( छुरा)/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आचार संहिता लग चुका है अब प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई और जोड़-तोड़ की राजनीति उठा पटक, मनाने समझाने और कौन लड़ेगा और किसे लड़ाना है। यह सब गांव गांव में चालू हो गया ऐसे में जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 5 में इस बार खास होने वाला है। क्योंकि गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने की वजह से यह मुकाबला दिलचस्प हो गया है।और केवल जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 ही अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में विकासखंड छुरा में दो जिला पंचायत क्षेत्र है ।जिसमे 04 जो आदिवासी महिला के लिए आरक्षित हैं और क्षेत्र क्रमांक 05 जो अनारक्षित महिला है ।ऐसे में क्षेत्र क्रमांक 05 कई मायनो में खास अहमियत रखता है। क्योंकि गरियाबंद जिला पंचायत की प्रथम अध्यक्ष श्वेता शर्मा दो बार से यहां जीत हासिल कर प्रथम अध्यक्ष बनने का सम्मान प्राप्त कर अंचल का मान बढ़ा चुकी है। ऐसे में इस बार फिर पाण्डुका अंचल की संपन्न घर की दोनो बहु का नाम मुख्य रूप से उम्मीदवारी को लेकर चर्चा में चल रहा है । जिसमें पाण्डुका अंचल के बड़े ग्राम पोंड निवासी रजनी सतीश चौरे जो की वर्तमान में जनपद पंचायत छुरा के वन सभापति है। दूसरी ग्राम अतरमरा निवासी शिवांगी चतुर्वेदी जो की ग्राम पंचायत में उप सरपंच के पद पर आसीन है। और दोनों प्रत्याशी बड़े राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ी हुई है।हाला की पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टी के बेस पर नहीं लड़ी जाती केवल स्थानीय मुद्दे और स्थानीय पहचान के बलबूते यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में खास मायने रखता है।ऐसे में अगर शिवांगी चतुर्वेदी बाजी मार लेती है तो केवल वह सदस्य बनकर या अन्य कोई सभापति का पद मिल सकता है। पर इसके बजाय अगर रजनी सतीश चौरे यह चुनाव जीतती है तो उसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का एक मौका मिल सकता है। हालांकि यह तो समय बताएगा इतना आसान नहीं होगा पर अंचल के मतदाताओं के मन में अभी यही बातें चल रही है कि किसे जिताना है।ये तो मतदाता ही तय करेंगे पर एक बार पांडुका अंचल सहित क्षेत्र क्रमांक 5 के मतदाताओं के लिए यह एक अवसर कहा जा सकता है । जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनेने का मौका मिल रहा है।तो अधिकतर लोगों की दिमाग में यही बातें चल रही है ।सीधी और शांत स्वभाव के रजनी सतीश चौरे पोंड निवासी सतीश चौरे की पत्नी है। जो सालों से राजनीति में सक्रिय और अपने समाज के जिलाध्यक्ष भी है। साथ ही अतरमरा निवासी शिवांगी चतुर्वेदी तेज तर्रार महिला नेत्री है। जिसका लाभ भविष्य में क्षेत्र वासियों को मिलेगा पति शासकीय सेवक है। और इनके परिवार को लंबा राजनीतिक अनुभव है।ऐसे में दोनों उम्मीदवारों में ही मुकाबला होना है।अब मतदाताओं को ही सोचना है कि किसे जिताना है अभी तक दोनों प्रत्याशी का नाम क्षेत्र क्रमांक 5 में प्रबल दावेदारी के रूप में चल रहा है। अभी कोई और उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया पर नामांकन दाखिल करने से पहले और कोई इसमें दावेदारी ठोक सकता है जो अभी स्पष्ट नहीं है। धीरे-धीरे समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक हवाएं तेज चल रही है प्रत्याशी सहित मतदाताओं को भी अपने नेता चुनने में असमंजस की स्थिति हो सकता है। क्योंकि दोनों प्रत्याशी अपने आप में मजबूत और प्रबल दावेदार है और दोनों ही प्रत्याशी योग्य उम्मीदवार है। तथा जनता जनार्दन ही तय करेगा की किसके सर ताज सजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *