जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 14 से श्रीमती कुंती सुरेश साहू प्रबल दावेदार

पाटन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के बाद चुनावी समर में उतरने वाले दावेदार क्षेत्र में सक्रियता के साथ तैयारी में लग गए है। राजनीतिक दलों की चुनावी बैठकों का दौर भी चल रहा है। जनपद पंचायत पाटन के क्षेत्र क्रमांक 14 में श्रीमती कुंती सुरेश साहू भाजपा की प्रबल दावेदार हो सकती है। श्रीमती साहू की शैक्षणिक योग्यता एम.ए. बीएड है। उनके पति डॉ सुरेश साहू पाटन एवं ग्राम दरबार मोखली में विगत कई वर्षों से चिकित्सा सेवाएं दे रहे है। डॉ सुरेश साहू विगत 20 वर्षों से भाजपा के सक्रीय सदस्य एवं कार्यकर्ता है। साथ ही सांतरा शक्ति केंद्र प्रभारी के रूप में संगठन में कार्य कर है एवं सामाजिक क्षेत्र में तहसील साहू संघ पाटन में चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक के पद में रहते हुए चिकित्सा शिविर,रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं देते आ रहे है। श्रीमती साहू ने जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 14 ग्राम मटंग, कनाकोट, गुड़ियारी, गाड़ाडीह, सांतरा से भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाए जाने अपनी दावेदारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *