- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी बैठक का कार्यशाला हुआ संपन्न
पाटन। दरबार मोख़ली मंडल का प्रथम बैठक रेस्ट हाउस दरबार मोखली में हुआ।जिसमें बैठक प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक , दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ ,पूर्वमंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू एवं खेमलाल साहू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी की उपस्थिति में भारत माता ,अटल बिहारी वाजपेयी जी,पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संपन्न हुआ।स्वागत भाषण मंडल के प्रथम मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने दिया और अपने मंडल के नए पुराने कार्यकर्ताओं से परिचय भी हुआ। और सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर मंडल को सर्वोच्च स्थान दिलाने की बात कही।बैठक प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बिना किसी मनमुटाव के आपसी समन्वय बनाकर पंच,सरपंच,जनपद और जिला पंचायत का चुनाव मिलकर लड़ने की दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार से आवेदन लेकर आपसी समन्वय बनाकर भारतीय जनता पार्टी के किसी भी उपयुक्त उम्मीदवार को टिकिट देकर चुनाव लड़ने की बात कही। और भारतीय जनता पार्टी की पंच ,सरपंच, जनपद और जिला पंचायत में परचम लहराने की बात कही। बैठक को जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू जी एवं खेमलाल साहू ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन महामंत्री तेजेंद्र पिपरिया ने किया। मंच संचालन पारखत साहू ने किया।
इस दौरान शरद बघेल,पोशुराम निर्मलकर, मेहतर वर्मा, दानेश्वर वर्मा, महामंत्री हरिशंकर साहू, विनय चंद्राकर डॉ.सुरेश साहू,आशीष बंछोर,संजय चंद्राकर,चंद्रिका साहू,अरुणा ठाकुर,संतोष घिरवानी,भास्कर वर्मा,पुष्कर साहू,राजू वर्मा,विनोद ठाकुर, मनहरण साहू,रामचंद वर्मा,रमेश बंछोर,खिलेश वर्मा,बाबा जांगड़े,भागवत सिन्हा ,चित्रसेन साहू एवं सभी बूथ अध्यक्ष गण सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
