चुनकट्टा में 19 जनवरी से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

पाटन। न्यू ज्योति क्रिकेट क्लब चुनकट्टा व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से ग्राम चुनकट्टा में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता क्रिकेट का महासंग्राम 2025 का आयोजन 19 जनवरी दिन रविवार से किया जा रहा है ।टूर्नामेंट के आयोजन समिति के बसंत कुमार साहू एवं कुलदीप यादव ने बताया की 19 जनवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच भूषण सिंह सोनवानी होंगे अध्यक्षता श्रीमती दिव्या कलिहारी जिलाध्यक्ष बीजेपी महिला मोर्चा एवं उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग विशेष अतिथि डॉ मानसिंग यादव सेलूद हॉस्पिटल ,अजय सिंह राजपूत पूर्व पंच एवं समाजसेवी चुनकट्टा, राजेन्द्र बल्लू रॉय समाजसेवी सेलूद ,विकेश्वर ठाकुर माइनिंग इंजीनियर एवं समाजसेवी,प्रकाश जैन जैनम मोबाइल सेलूद, गिरीश देवांगन श्रीराम ज्वैलर्स सेलूद होंगे । प्रवेश शुल्क मात्र 500 रु रखा गया है प्रथम पुरस्कार 12001 रु नगद व वीनर ट्रॉफी द्वितीय पुरुस्कार 7001 रु नगद व रनर अप ट्रॉफी ,तृतीय पुरुस्कार 5001 रु नगद व रनर अप ट्रॉफी व चतुर्थ पुरुस्कार 3001 रु नगद व रनर अप ट्रॉफी दिया जाएगा इसके अलावा अन्य विशेष पुरुस्कार भी रखे गए है।टूर्नामेंट का फाइनल मैच गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर 26 जनवरी को खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *